जालंधर के प्रेस क्लब चौक पर शुक्रवार शाम उस वक्त तनाव फैल गया जब ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष पुलिस कमिश्नर को मेमोरेंडम देने जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने कथित रूप से “जय श्रीराम” का नारा लगाया, जिससे विवाद शुरू हो गया।
मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि स्कूटी सवार ने जानबूझकर उकसाने की कोशिश की, जबकि हिंदू पक्ष का कहना है कि स्कूटी सवार योगेश के साथ मारपीट कर उसकी चाबी छीन ली गई। योगेश ने आरोप लगाया कि उसे “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर पीटा गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने नारेबाज़ी शुरू कर दी और हालात तनावपूर्ण हो गए। हिंदू पक्ष ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर BMC चौक पर जाम लगाया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए भारी बल तैनात कर दिया है।





