Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बड़ा आतंकी साजिश नाकाम: 2.5 किलो RDX के साथ दो...

जालंधर में बड़ा आतंकी साजिश नाकाम: 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Major Terror Plot Foiled in Jalandhar: 2.5 Kg RDX Recovered, Two Arrested

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 जालंधर में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 2.5 किलो आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया है। काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई में दो आरोपियों – गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोटक पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा यूके आधारित हैंडलर्स के जरिए भेजा गया था। इस मॉड्यूल का संचालन BKI के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर हो रहा था।

त्योहारी सीजन में पंजाब में बड़ा धमाका करने की साजिश थी, जिसे पंजाब पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। अमृतसर के PS SSOC में UAPA और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आतंक और संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular