Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के इस मुख्य चौक पर बाइक सवारों ने व्यापारी की सोने...

जालंधर के इस मुख्य चौक पर बाइक सवारों ने व्यापारी की सोने की चेन लूटी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के बबरीक चौक के पास सोमवार सुबह दो बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यापारी की सोने की चेन छीन ली। घटना थाना नंबर 5 से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई।

पीड़ित विनय मल्होत्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने दफ्तर जा रहे थे। तभी प्लसर बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे से आए और उनके गले से जबरदस्ती सोने की चेन खींचकर ले गए। इस दौरान संघर्ष में मल्होत्रा का एक्टिवा बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए।

पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने थाना नंबर 5 में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular