जालंधर पुलिस ने भार्गव कैंप स्थित विजय ज्वेलर्स पर हुई लूट के आरोपियों से सोने की ज्वेलरी, वारदात में इस्तेमाल बाइक और कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों कुशल, गगन, कर्ण और उन्हें पनाह देने वाले टीचर को गिरफ्तार किया गया है।
30 अक्टूबर को तीनों ने पिस्टल दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपए के गहने और नकदी लूटी थी। यह वारदात CCTV में कैद हुई थी। DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों और ADCP जयंत की अगुवाई में टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया।





