जालंधर के काला संघिया रोड स्थित अमर एन्क्लेव कॉलोनी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। 72 वर्षीय हरीश चंद्र की गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक घर के बाहर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।





