Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दड़ा सट्टा अड्डे पर लूट, 3 नकाबपोशों ने दड़ा सट्टा...

जालंधर में दड़ा सट्टा अड्डे पर लूट, 3 नकाबपोशों ने दड़ा सट्टा दुकान लूटी, पूरी वारदात CCTV में कैद

Robbery at Dada Satta shop in Jalandhar, 3 masked men looted Dada Satta shop

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में दड़ा सट्टा (लॉटरी) के अड्डे पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में तीन नकाबपोश लुटेरे हथियारों के बल पर दुकान में घुसते दिखाई देते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही लुटेरे दड़ा सट्टा की दुकान में प्रवेश करते हैं, वे दुकानदार और वहां मौजूद ग्राहकों को धमकाते हुए कैश समेटना शुरू कर देते हैं।

लुटेरों ने हथियार तानकर सभी को एक जगह खड़े रहने के लिए मजबूर किया और कुछ ही मिनटों में हजारों रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें लुटेरों की हरकतें और उनका भागने का तरीका साफ नजर आता है। यह वीडियो देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि कैसे महज़ कुछ सेकंड में लुटेरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular