जालंधर के पारस इस्टेट इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की पड़ोसी के घर से लाश मिलने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
बताया जा रहा है कि पड़ोस के 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने ही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को काबू कर लिया।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी की सख्त पिटाई की। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।





