जालंधर में शनिवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ आज सुबह जालंधर देहात के गोराया क्षेत्र में हुई। पुलिस को सुचना मिली थी कि नशा तस्करी और मारपीट समेत करीब आधा दर्जन मामलों में वंछित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए स्पेशल नाकाबंदी की।
जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। आगे की जांच जारी है।





