शहर के वेस्ट हलके के अधीन आते पारस इस्टेट इलाके में में 13 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी हरमिंद्र सिंह उर्फ रिपी को अदालत ने 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. हरमिंद्र सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। आज उसकी सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी हुई, जहां से पुलिस को विस्तृत पूछताछ के लिए रिमांड मिल गया।
बतादें कि जालंधर के पारस इस्टेट इलाके में बीते शनिवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की पड़ोसी के घर से लाश बरामद हुई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
मृतक लड़की की सहेली के पिता आरोपी हरमिंद्र सिंह उर्फ रिपी ने ही ने ही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को काबू कर लिया।गुस्साई भीड़ ने आरोपी की सख्त पिटाई की। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लिया।





