Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर: 13 वर्षीय बच्ची की हत्या पर महिला आयोग सख्त, परिवार से...

जालंधर: 13 वर्षीय बच्ची की हत्या पर महिला आयोग सख्त, परिवार से मिलने पहुंची चेयरपर्सन राज लाली गिल, देखें वीडियो

Jalandhar: Women's Commission takes strict action on the murder of a 13-year-old girl; Chairperson Raj Lali Gill visits the family; watch video

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के वेस्ट हल्के स्थित पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में महिला आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर ईमेल के जरिए विस्तृत जवाब मांगा है।

राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दुख सांझा किया। राज लाली ने कहा कि वह घटना के सभी फैक्ट जुटा रही हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि 4 मरले की कोठी में पुलिस को बच्ची का शव क्यों नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। परिवार की मांग है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। आयोग ने भरोसा दिलाया कि वे परिवार का आखिर तक साथ देंगे।

परिवार से बातचीत में सामने आया कि आरोपी हरविंदर सिंह रिंपा का पूर्व रिकॉर्ड भी ठीक नहीं था, जिसकी अब जांच होगी। राज लाली ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिलकर एएसआई मंगतराम के निलंबन और उसके खिलाफ केस दर्ज करने के मुद्दे पर भी बात करेंगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular