जालंधर: वेस्ट हलके में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने मौके पर पहुंचने वाले एएसआई मंगतराम को तत्काल प्रभाव से डिसमिस कर दिया है। कमिश्नर ने बताया कि परिवार की शिकायत और मामले में एएसआई की लापरवाही को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे मामलों में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





