जालंधर के वेस्ट हलके में 22 नवंबर को गला घोंटकर मारी गई बच्ची के लिए बस्ती मिट्ठू स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास की गई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बच्ची की मां को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि किसी भी खोए हुए जीवन को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सरकार परिवार के साथ खड़ी है और आने वाले दिनों में मां को पक्की नौकरी दे दी जाएगी। साथ ही, मृतक बच्ची के भाई का ट्रांसफर SDM ऑफिस आदमपुर से जालंधर ट्रांसफर कर दिया गया है ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके। सरकार ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात भी कही।





