जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को सेशन कोर्ट लेकर पहुंची, जहां सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
इससे पहले शुक्रवार को आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया गया था। कुल 12 दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने कई अहम खुलासों का दावा किया है।
गौरतलब है कि 22 नवंबर को बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी और उसके बाद पड़ोसी के घर के बाथरूम से उसका शव बरामद हुआ।





