जालंधर में दो बदमाशों ने काला सिंघा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर बंदूक की नोक पर मैनेजर से 2 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के दौरान आरोपियों ने पंप कर्मियों को बंधक बनाकर कमरे में बंद किया और उसकी पिटाई भी की।
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश सेल्समेन का कॉलर पकड़कर उसे ऑफिस में घसीटता नजर आ रहा है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।





