जालंधर में नगर निगम की लापरवाही, खराब सड़कों और बंद पड़े सीवरेज के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रीराम चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया और पंजाब सरकार व मेयर के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते वक्त बड़ी चूक हो गई। माइक पकड़े एक कार्यकर्ता ने जोश में आकर ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ बोल दिया, जिस पर नीचे बैठे कार्यकर्ताओं ने भी बिना सोचे-समझे ‘मुर्दाबाद-मुर्दाबाद’ के नारे लगा दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेसियों की इस गलती पर खूब चर्चा हो रही है।





