Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बच्ची की हत्या के आरोपी को लेकर पास्टर अंकुर नरूला...

जालंधर में बच्ची की हत्या के आरोपी को लेकर पास्टर अंकुर नरूला का विवादित बयान आया सामने

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर: 13 साल की एक बच्ची का रेप न कर पाने पर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार हरमिंदर सिंह रिंपी के मामले में पास्टर अंकुर नरूला का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आरोपी को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में, जो 14 दिसंबर का बताया जा रहा है, पास्टर नरूला आरोपी को संबोधित करते हुए कहते हैं, “देख आज तेरे धर्म के लोग तुझसे मुंह मोड़ रहे हैं। तू हमारे धर्म का नहीं है। तू यीशु मसीह के पास आ जा, तेरे पाप माफ हों।”

यह वीडियो किसी सोशल मीडिया यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर पास्टर नरूला ने अभी तक कोई सफाई नहीं दी है।

गौरतलब है कि जालंधर में 13 साल की बच्ची का शव आरोपी हरमिंदर सिंह के बाथरूम से बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular