जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो गुटों के छात्रों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक गुट ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में एक छात्र की छाती में गोली लगी, जबकि दूसरे छात्र के कंधे में गोली मारी गई।
दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना किशनगढ़ इलाके के एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दूसरे गुट के छात्र गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और विवाद के बाद फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर डीएसपी मौके पर पहुंचे और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।





