Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARCIA स्टाफ जालंधर की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और...

CIA स्टाफ जालंधर की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 6 जिंदा राउंड बरामद

CIA staff in Jalandhar carry out major operation, two accused arrested, 3 pistols and 6 live rounds recovered.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की CIA-स्टाफ टीम ने एक अहम ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 03 पिस्टल (32 बोर) और 06 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि CIA-स्टाफ टीम ने नखा वाले बाग, जालंधर से दो आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कल्याण निवासी गांव बूटा, जालंधर और रोशन सराकी उर्फ नेपाली निवासी बूटा मंडी, जालंधर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने रोशन सराकी के पास से 02 पिस्टल (32 बोर) और 04 जिंदा राउंड, जबकि रोहन कल्याण के पास से 01 पिस्टल (32 बोर) और 02 जिंदा राउंड बरामद किए। इस संबंध में थाना भार्गव कैंप, जालंधर में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी रोहन कल्याण के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर-2, जालंधर में मामला दर्ज है, जिसमें उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular