जालंधर में धोगड़ी रोड स्थित मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
हादसे में 9 अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री के संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि अब तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल में थाना प्रभारी पहुंचकर मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं।





