Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में 12 लाख की साइबर ठगी, ऐप पर दिखाया 82 लाख...

जालंधर में 12 लाख की साइबर ठगी, ऐप पर दिखाया 82 लाख का मुनाफा, शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

A cyber fraud of Rs 12 lakh was reported in Jalandhar; the app showed a profit of Rs 82 lakh. A complaint has been filed, and the police have started an investigation.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के शाहकोट में साइबर निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शाहकोट पुलिस ने करीब 12.17 लाख रुपए की ठगी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत शाहकोट की जैन कॉलोनी निवासी अमृतपाल सिंह ने दर्ज करवाई।

अमृतपाल के अनुसार, उसे “नियो वेल्थ ई” नाम की ऑनलाइन ऐप के जरिए निवेश का लालच देकर ठगों ने पहले करीब 7.50 लाख रुपए जमा करवाए। ऐप पर 82.36 लाख रुपए का कथित मुनाफा दिखाया गया, लेकिन रकम निकालने पर सर्विस टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे माँगे गए। पीड़ित ने 4.67 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular