Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में SBI का एटीएम उखाड़कर ले गए चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर...

जालंधर में SBI का एटीएम उखाड़कर ले गए चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के हवेली के नजदीक गांव खजुरला में चोरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़कर अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना को हुए कई घंटे हो चुके हैं, लेकिन बैंक की ओर से अभी तक सीसीटीवी फुटेज या कोई औपचारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई।

घटना के समय एटीएम बूथ में न तो सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था और न ही कैमरे काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों और सरपंच ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, बैंक की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि एटीएम में कितनी नकदी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular