जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में 20 वर्षीय आशु का दोस्तों ने झगड़े के दौरान चाकू मारकर कत्ल कर दिया। घटना रात करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों के अनुसार, आशु के पेट में चाकू लगने से ज्यादा खून बह गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आशु करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की





