Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने किया हमला,...

जालंधर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने किया हमला, गाडी के शीशे तोड़कर 2 लाख की नकदी लूटी

In Jalandhar, miscreants surrounded and attacked a finance company employee, smashing the car windows and robbing him of Rs. 2 lakh in cash.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में नूरमहल रोड पर बाइक सवार 5–6 युवकों ने एक आल्टो कार को घेरकर चालक पर हमला कर दिया और कार के शीशे तोड़कर 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली। घायल चालक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंकुश ने बताया कि वह जालंधर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और अपने साथी लवप्रीत के साथ बैंक बंद होने के कारण नकदी लेकर घर लौट रहा था। फिल्लौर रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने कार रोककर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अंकुश के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूट और पैसों के लेन-देन के विवाद समेत सभी एंगल से जांच कर रही है और मामले को संदिग्ध मानते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular