जालंधर के बस्ती बावा खेल स्थित राजन नगर में प्रशासन ने नशा तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह कदम “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत उठाया गया, ताकि नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्त संदेश दिया जा सके।
नगर निगम ने पहले आरोपी को अवैध निर्माण संबंधी नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब न मिलने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया गया। इस दौरान एसीपी आतिश भाटिया और थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ स्वयं मौके पर मौजूद रहे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।





