जालंधर जिले के आदमपुर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव सोढ़ियां निवासी केसर सिंह अपने दोस्त के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी संत बाबा भाग सिंह चौक के पास जस्सा नामक युवक ने उन्हें रोका और केसर सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से केसर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।





