Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में केसर धामी हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार,...

जालंधर में केसर धामी हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, टांगों में लगी गोली

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के आदमपुर में 2 दिन पहले हुए केसर धामी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए देहाती पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। सरेंडर न करने पर हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक आरोपी की पहचान जस्सा के रूप में हुई है, जिस पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है, छुट्टी मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने 2 दिन पहले बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास 22 वर्षीय केसर धामी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हथियार डरोली कलां के पास छिपा दिए गए थे। इनपुट मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों पकड़े गए और उनके पास से 2 पिस्तौल बरामद की गईं। हत्या 4 साल पुरानी आपसी रंजिश के चलते की गई थी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular