Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पेट्रोल पंप पर हिंसा, गलत फ्यूल डालने के बाद युवती...

जालंधर में पेट्रोल पंप पर हिंसा, गलत फ्यूल डालने के बाद युवती व साथियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को बुरी तरह पीटा

Violence at a petrol pump in Jalandhar: A young woman and her companions brutally beat a petrol pump employee after he mistakenly filled their vehicle with the wrong fuel.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के गांव राजावली इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गलत ईंधन डालने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि कार सवार युवती ने अपने साथियों को बुलाकर पंप कर्मचारी जतिन कपूर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

घायल कर्मचारी जतिन कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान युवती उसका मोबाइल और नकदी भी ले गई। जतिन ने बताया कि युवती ने गाड़ी पेट्रोल की बताई थी, लेकिन बाद में वह डीजल निकली।

गलती पता चलते ही कर्मचारी ने माफी मांगकर गलत ईंधन निकालने की बात कही, इसके बावजूद हंगामा हुआ। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना मकसूदां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular