Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर वेस्ट में सनसनीखेज वारदात: 8.50 लाख की चोरी के बाद बुजुर्ग...

जालंधर वेस्ट में सनसनीखेज वारदात: 8.50 लाख की चोरी के बाद बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी सोनू ने 8.50 लाख रुपए की नकदी चोरी की और विरोध करने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की बेरहमी से हत्या कर दी।

दुकान मालकिन मधु गुप्ता के अनुसार सोनू पिछले 8–10 साल से दुकान में काम कर रहा था। पहले मामला सिर्फ नकदी चोरी का लग रहा था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा हुआ।

पूछताछ में सोनू ने कबूल किया कि लूट के दौरान उसका विवाद दुकान के पास रहने वाले इंद्रजीत से हो गया था, जो बढ़कर हत्या में बदल गया। आरोपी ने शव को दुकान के अंदर ही छिपा दिया। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अंबाला से चोरी की कार भी बरामद कर ली है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular