Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में एनकाउंटर, बदमाश ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई...

जालंधर में एनकाउंटर, बदमाश ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद काबू

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर देहात के आदमपुर थाना पुलिस ने किशनगढ़ पेट्रोल पंप के पास फायरिंग करने वाले आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी को एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया। एसएसपी देहाती हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक 19 दिसंबर 2025 को तीन कारों में आए युवकों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को अलावलपुर के गांव जगरावा के पास घेरा। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार लवप्रीत पर पहले से झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने साहसिक कार्रवाई के लिए एसएचओ रविंदर पाल सिंह और टीम की सराहना की।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular