Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर: CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित तीन युवक गिरफ्तार

जालंधर: CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित तीन युवक गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कपूरथला रोड नहर पुल के पास नाकाबंदी कर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान साहिल सिंह संधू, मोहित कुमार उर्फ चुटकी और कमवीर सिंह उर्फ काबी के रूप में हुई। थाना बस्ती बाबा खेल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular