जालंधर देहात पुलिस ने गोराया के गांव रूड़का में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। SHO सिकंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर चल रही भट्टी को जब्त किया। तलाशी में जमीन में दबे, सीमेंट से ढके चार बड़े ड्रम मिले। पुलिस के मुताबिक, यह भट्टी एक बार में 5 हजार लीटर तक लाहन प्रोसेस करने में सक्षम थी।





