Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARBreaking News: जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोलियां मारकर...

Breaking News: जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मॉडल टाउन इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

परिजनों के मुताबिक लक्की ओबेरॉय सुबह नियमित रूप से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे। दर्शन के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले में लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने हमलावरों को भागते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular