जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में HDFC Bank के बाहर कार सवार दंपति से लुटेरों ने 19 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीड़िता के अनुसार, पति कार पार्क कर रहे थे और वह बैंक के बाहर खड़ी थीं, तभी दो लुटेरे हाथ में धारदार हथियार जैसी चीज लेकर बैग छीनकर फरार हो गए।
महिला ने बताया कि उनकी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। वे सुबह फुटबॉल चौक स्थित विजय नगर के एक अन्य बैंक से 17.10 लाख रुपये निकालकर लाए थे, जबकि 2 लाख रुपये घर से थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना-7 पुलिस ने बयान दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।





