Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में सूफी गायिका के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

जालंधर में सूफी गायिका के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के वसंत कुंज इलाके में सोमवार देर रात पंजाब संगीत जगत की जानी-मानी सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना 10 फरवरी रात करीब 9 बजकर 20 मिनट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर वसंत कुंज स्थित गायिका के आवास के बाहर पहुंचा और अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय ज्योति नूरां घर के भीतर मौजूद नहीं थीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। पड़ोसियों ने तुरंत परिवार को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular