जालंधर देहात के नकोदर के मुख्य बस स्टैंड पर दिनदहाड़े दो अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और एक मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब बस स्टैंड सवारियों से भरा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लुटेरे बाइक छीनने आए थे। विरोध होने पर उन्होंने लोगों में खौफ पैदा करने के लिए गोली चला दी। गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।





