जालंधर: मकसूदां इलाके के नंदनपुर रोड स्थित कमल टूर एंड ट्रैवल में दिन-दहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात हुई। यूरोप वीज़ा लगने का झांसा देकर एक युवक 600 यूरो लेने पहुंचा और ऑनलाइन पेमेंट की बात कही, लेकिन ट्रांजेक्शन न होने पर उसने अचानक पिस्तौल निकालकर दुकानदार तेजिंद्र सिंह के माथे पर तान दी।
फौजी पृष्ठभूमि वाले तेजिंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए मौके का फायदा उठाकर आरोपी से पिस्तौल छीन ली, हालांकि अफरा-तफरी में लुटेरा 600 यूरो लेकर बाहर खड़े अपने साथी संग फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।





