Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर पहुंचीं स्पेशल DGP Gurpreet Kaur Deo, पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल...

जालंधर पहुंचीं स्पेशल DGP Gurpreet Kaur Deo, पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग, नशे और गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब पुलिस की स्पेशल DGP (कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और महिला कार्य) Gurpreet Kaur Deo ने जालंधर पुलिस लाइन कमिश्नरेट में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर, जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा और डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए गए। स्पेशल DGP ने पुलिस कमिश्नरेट जालंधर को एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान तैयार करने को कहा ताकि छोटे अपराधों पर भी सख्ती से रोक लगाई जा सके।

स्पेशल DGP ने पुलिस नाकों को हाईटेक बनाने और नाकों पर तैनात कर्मचारियों के साथ बेहतर संपर्क के लिए वॉकी-टॉकी सेट के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनता की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान करने और पुलिस स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान स्पेशल DGP ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई और जहां संभव हुआ, तुरंत समाधान भी किया गया। पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की व्यवस्था करने की मांग को भी मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद स्पेशल DGP ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का भी दौरा किया। ICCC में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया और कर्मचारियों को कामकाज को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोगों की शिकायतें भी सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular