जालंधर के बस्तियात एरिया के एमएस फार्म के पास देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार की बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और 10 साल की माही शर्मा की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का आरोप है कि कार चालक नशे में था और टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक मेडिकल न होने पर परिजनों ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद करीब 3 बजे आरोपी का मेडिकल करवाया गया।





