जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, पंजाब असेंबली और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई दो ईमेल में दी गई। पहली मेल में APJ और दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कुछ स्कूलों का जिक्र था, जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल के नाम लिखे गए।
मेल में 14 अप्रैल तक पंजाब से अंबेडकर की मूर्तियां हटाने की धमकी दी गई है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर धमाके के समय भी लिखे गए हैं। धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।





