Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARनशे के खिलाफ जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, भार्गव कैंप में चलाया...

नशे के खिलाफ जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, भार्गव कैंप में चलाया ‘कासो ऑपरेशन’, 4 आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के लिए बदनाम इलाके भार्गव कैंप में वीरवार दोपहर बड़ा अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष “कासो ऑपरेशन” के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है।

इस अभियान के दौरान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कवर पाल के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की गई।

एडीसीपी राकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का फोकस सिर्फ तस्करों पर सख्त कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सही रास्ते पर लाना भी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई भी गतिविधि हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि समाज से नशे के इस जाल को खत्म किया जा सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular