Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार...

जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट-खोह करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने एक मुख्य आरोपी विनोद उर्फ कालू सहित तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने छीना गया मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल दूसरा बाइक भी बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर की गई। गौरतलब है कि 14 मार्च को बस्ती चौक में दीपक गुप्ता से हथियारों के बल पर बाइक छीनी गई थी। 22 मार्च को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संगल सोहल रोड इलाके में छापेमारी कर आरोपियों को काबू किया। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular