Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दर्दनाक हादसा, घर की छत ढहने से चाचा-भतीजा मलबे के...

जालंधर में दर्दनाक हादसा, घर की छत ढहने से चाचा-भतीजा मलबे के नीचे दब गए, मौके पर ही मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में छत तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक छत ढहने से चाचा-भतीजा मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश साहनी (38) और राजा साहनी (33) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के निवासी थे।

     राजा साहनी की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनके पति अपने चाचा ससुर के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में ठेकेदार के लिए छत तोड़ने का काम करने गए थे। यह काम जेसीबी मशीन से किया जाना था, लेकिन इसे हाथों से करवाया जा रहा था। परिवार ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular