Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के मॉडल टाउन में तड़कसार पुलिस की छापेमारी, नामी स्कूल का...

जालंधर के मॉडल टाउन में तड़कसार पुलिस की छापेमारी, नामी स्कूल का मालिक हिरासत में, पढ़ें मामला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह फाजिल्का पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के मामले (FIR) से जुड़ी है।

पुलिस टीम सुबह करीब 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए फाजिल्का ले गई। कार्रवाई से पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को सूचित किया गया था और पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल मालिक पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। हालांकि, मामले में ठगी की राशि और डील की प्रकृति को लेकर अभी तक पुलिस ने आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular