पंजाब के फगवाड़ा से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पंजाब पुलिस के डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव उनके ही पुलिस क्वार्टर में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
मामले को लेकर एसपी Madhavi Sharma ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि यह एक एक्सीडेंटल फायर का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि डीएसपी योगेश कुमार अपने सरकारी हथियार की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उन्हें गंभीर चोट लगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।





