जालंधर के फिल्लौर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रेप के बाद बेटी को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत पर बुआ प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने पूर्ण प्रेग्नेंसी बताकर तुरंत डिलीवरी करवाई। बुआ से पूछताछ में लड़की ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ रेप किया। आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता के पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है, मां ने 13 साल पहले छोड़ दिया था। वह 9वीं कक्षा की छात्रा है।थाना बिलगा में BNS की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज। घटना अमृतसर क्षेत्र की होने के कारण जीरो FIR को आगे की जांच के लिए वहां ट्रांसफर कर दिया गया है।





