Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजूस की आड़ में बेच रहा था शराब, जालंधर में शराब तस्कर...

जूस की आड़ में बेच रहा था शराब, जालंधर में शराब तस्कर राजू चौहान गिरफ्तार, 50 पेटी अवैध शराब बरामद

Liquor Smuggling Under the Guise of a Juice Shop! Raju Chauhan Arrested in Jalandhar; 50 Cases of Illicit Liquor Seized

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के राज नगर में नहर के पास सटी मधुवन कॉलोनी में पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा एक घर में की गई रेड के दौरान 50 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई, पुलिस ने आरोपी राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के बाहर ही जूस की दुकान खोल राखी थी।

जिसकी आड़ में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई का कारोबार चला रहा था। कुछ महीने पहले भी पुलिस ने उक्त जगह पर रेड की थी। लेकिन उस समय पहले ही सुचना मिलने पर कारिंदो शराब को ठिकाने लगा दिया गया था। जिसकी वजह से मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ और पुलिस को बेरंग वापस लौटना पड़ा था। 

 एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पहले भी कई बार जांच की गई थी, लेकिन इस बार भारी मात्रा में व्हिस्की बरामद होने से बड़े रैकेट के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से चार सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं, जिसके बाद नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक राजू चौहान के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और इस कार्रवाई के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular