आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर BJP जॉइन करने का दावा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि AAP अपने सिद्धांतों से भटक गई है, इसलिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। राघव ने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं और BJP में विलय की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस घटनाक्रम ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।





