खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अजनाला कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने किसी अतिरिक्त रिमांड की मांग नहीं की। अमृतपाल के वकील रितुराज सिंह ने कहा कि पुलिस अब तक कोई रिकवरी नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि NSA के तहत नजरबंदी खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस ने अजनाला थाने हमले से जुड़े पुराने मामले में कार्रवाई तेज की है। इस केस में अमृतपाल समेत 41 लोगों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश और दंगा जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। फरवरी 2023 के अजनाला कांड को लेकर यह मामला लगातार चर्चा में रहा है।





