पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शहरों में 11 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई PMLA के तहत CBI और ACB चंडीगढ़ के दर्ज मामलों के आधार पर की जा रही है, जिसमें बिचौलिये के जरिए रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति के आरोप शामिल हैं।
ED की टीमें आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी लेकर मनी ट्रेल और बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि पिछले साल CBI को भुल्लर के आवास से 7.36 करोड़ रुपये नकद, 2.32 करोड़ के गहने, 26 ब्रांडेड घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।





