Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABAAP में सियासी घमासान तेज, पंजाब सरकार ने भज्जी से छीनी Z+...

AAP में सियासी घमासान तेज, पंजाब सरकार ने भज्जी से छीनी Z+ सिक्योरिटी, केंद्र ने तुरंत दी CRPF सुरक्षा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के विवाद के बीच पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सुरक्षा वापस ले ली है। जालंधर स्थित उनके घर से पंजाब पुलिस के जवान हटा लिए गए, जिसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF सुरक्षा दे दी। इससे पहले राघव चड्ढा की सुरक्षा हटने के बाद भी केंद्र ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। हालांकि भज्जी ने AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

वहीं बगावत के बीच सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था, लेकिन सलाहकारों के कहने पर उन्होंने कदम नहीं उठाया। साहनी ने पंजाब को “ICU में” बताते हुए केंद्र के मजबूत सहयोग की जरूरत बताई। दूसरी तरफ संत सीचेवाल ने खुलासा किया कि राघव चड्ढा ने उन्हें आजाद ग्रुप बनाने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular